गिर्वा: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने प्रकोष्ठ प्रभारियों ओर सहायक रिटर्निग अधिकारियों की हुई बैठक।
Girwa, Udaipur | Apr 5, 2024 उदयपुर लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने प्रकोष्ठ प्रभारियों ओर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में ईवीएम रेंडमाइजेशन, शिफ्टिंग, मतदान के पश्चात पुख़्ता सुरक्षा इंतजाम के साथ ईवीएम ट्रांसपोटेशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। सभी मतदाताओं को वोटर गाइड और वोटर स्लिप वितरण सुनिश्चित कराने के भी दिशा निर्देश जारी किए गए।