गिर्वा: उदयपुर के एमपीयूएटी के पेन्शनर्स को पेंशन नहीं मिलने से हो रही है परेशानी, पूर्व कुलपति ने स्थाई समाधान की उठाई मांग।
Girwa, Udaipur | Apr 5, 2024 उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के पेनशनर्स को पेंशन नहीं मिलने से हो रही परेशानी के विरोध में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुंलद किया और विश्वविद्यालय की जमीन बेचकर पेंशन देने की मांग की। विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पेन्शनर्स को लम्बे समय से पेंशन नहीं मिल रही हैं।