गिर्वा: उदयपुर में नववर्ष के मौके पर निकली भव्य शोभायात्रा, सौ शंखवादकों के शंखवादन के बाद गूंजे जय श्रीराम के नारे।
Girwa, Udaipur | Apr 10, 2024 उदयपुर शहर में समाजोत्सव समिति ओर नगर निगम की ओर से निकली विशाल शोभायात्रा निकाली गई। तीन अलग—अलग जगहो से निकली शोभायात्रा गांधी ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। इसके बाद वहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। इसको उत्तम स्वामी महाराज के साथ साध्वी सरस्तवती ने संबोधित किया। शोभायात्रा में विभिन्न समाज-संगठनों के लोग शामिल हुए।