गिर्वा: भारतीय नववर्ष पर उदयपुर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां पूरी, गांधी ग्राउंड में होगी धर्मसभा।
Girwa, Udaipur | Apr 9, 2024 भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व उदयपुर नगर निगम की ओर से 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा के लिए हर मोर्च पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एक तरफ बाजारों में भगवा पताकाएं, बैनर-पोस्टर, भारतीय नववर्ष के आगमन की सूचना दे रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर रंगोली सज रही हैं।