उचकागांव: उत्पाद विभाग ने पिंडरा गांव से 189 लीटर देशी शराब बरामद की, एक तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के पिंडरा रेलवे लाइन के पास एक चिमनी के नजदीक छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक तस्कर और एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को भी गिरफ्तार किया गया है।