बेगूसराय: पोखरिया झोपड़पट्टी से 16 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया झोपड़पट्टी से 16 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 01 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में 06 अप्रैल की रात्रि पोखरिया झोपड़पट्टी से 16 लीटर देशी शराब के साथ राजकुमार को गिरफ्तार किया.