बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में घायल चालक की इलाज के दौरान मौत, जांच शुरू
बेगूसराय में दो वाहन की जबरदस्त टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक चालक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई. घटना दो अप्रैल की शाम साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजा पंप स्थित एन एच 31 की है. लगभग 34 वर्षीय मृत मोहम्मद शमसाद जिले के डंडारी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 4 कटहरी गांव निवासी मोहम्मद सय्युम के पुत्र थे.