बेगूसराय: महेन्द्रपुर बहियार में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दियारा क्षेत्र, दो लोग हुए घायल
बेगूसराय में मवेशी चराने की विवाद को लेकर दर्जनों लोगों ने मवेशी किसान पर हमला बोल दिया. इस दौरान लगभग आधा दर्जन गोलियां फायरिंग की सूचना मिल रही हैं. पहले लाठियों से पीट पीट कर घायल किया फिर गोलियां चलाई. दो युवक जख्मी हुए हैं जिसमें एक को हाथ के पंजे में गोली मारी जो हाथ को चीरते हुए निकल गई. घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है.