बेगूसराय: कारगिल भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार आयोजित, मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि गणितज्ञडॉ दशरथ प्रसाद सिंह, सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक उमेश कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ नलनी रंजन, संयोजक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, डॉ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.