गया टाउन सीडी ब्लॉक: पुलिस कार्यालय में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने जनता दरबार में आम जनों की सुनीं शिकायतें
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 8 जून सोमवार को सिटी एसपी द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें फरियादी अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए। सिटी एसपी द्वारा सभी लोगों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 8 जून सोमवार की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के करीब सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।