मंगलवार 4 बजे सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा कार्यालय कक्ष में जननी सुरक्षा योजना की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करता है।