जगाधरी: ट्रेन की चपेट में आने से नहर में गिरी महिला की हुई पहचान, सिविल हॉस्पिटल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
बुधवार को एक महिला ट्रेन की चपेट में आने से नहर में गिर गई थी, जिसका शव हमीदा हैड के पास पुलिस ने गोताखोर की मदद से बरामद किया था। मृतका की पहचान बाड़ी माजरा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार के मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया व आगामी कार्रवाई शुरू की।