पलासी: कनखूदिया के 100 साल पुराने दुर्गा मंदिर में उमड़ी आस्था
Palasi, Araria | Oct 21, 2026 अररिया के पलासी प्रखंड के कनखूदिया गांव में स्थित करीब 100 साल पुराने मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में हवन हुआ। इस मंदिर की खासियत है कि यहां बलि प्रथा बंद है। बुधवार को दशमी के अवसर पर मेले और रात में लोक नाच का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी और प्रशासन व्यवस्था में जुटे हैं।