राजगढ़: राजगढ के शिक्षक भवन में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की बैठक, 25 जून को चूरू में विशाल महारैली में पहुंचने का आह्वान
Rajgarh, Churu | Jun 22, 2026 राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की कार्यकारिणी बैठक शिक्षक भवन राजगढ में ब्लॉक अध्यक्ष संजय खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। ब्लॉक मन्त्री सतीश कुमार ने बताया कि 25 जून 2026 को चूरू में विशाल महारैली का आयोजन किया जायेगा।जिला मन्त्री वेदपाल मलिक ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न मांगे जिसमें मु य मांग तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानान्तरण खोलना सहित कई मांगे है।