करछना: गढ़वा कला गाँव में सनसनी: घर के अंदर पति-पत्नी मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी
कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गाँव में आज रविवार सुबह एक घर के अंदर पति-पत्नी के शव पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।