धनवार: हाथियों के उत्पात से दहशत, विद्यालयों की चारदीवारी और गेट क्षतिग्रस्त
धनवार प्रखंड क्षेत्र में लगातार हाथियों की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते रविवार की रात महेशमरवा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोदवारी में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने विद्यालय के गेट तोड़ दिए, जबकि खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर जमीन पर गिरा दिया।