बक्सर: दानी कुटिया के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवा के इलाज के दौरान वाराणसी में मौत
Buxar, Buxar | Mar 27, 2024 होली के दिन दानी कुटिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल चौसा निवासी गंगासागर मिश्र नामक 35 वर्षीय युवक को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.