खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा देवरिया चौराहे पर सोमवार दोपहर टेंपो और बाइक की टक्कर में राम सिंह यादव निवासी जगदीशपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।