केकड़ी: केकड़ी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पटेल स्टेडियम में उपखंड स्तरीय समारोह में 74 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Kekri, Ajmer | Aug 15, 2026 देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस केकड़ी में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक मनाया गया।उपखंड प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह पटेल खेल मैदान में हुआ।मुख्य अतिथि विधायक शत्रुघ्न गौतम रहे।सुबह 9.15 बजे उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलई ने ध्वजारोहण किया।इसके बाद राष्ट्रगान,परेड निरीक्षण एवं मार्च पास्ट हुआ और विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।