मुंगेर: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुंगेर की अनन्या ने जीता कांस्य, प्रदर्शन से मुंगेर को किया गौरवान्वित
Munger, Munger | Aug 23, 2024 राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आन्या ने जीता कांस्य। उत्तर प्रदेश के कानपुर में द स्पोर्ट्स हब स्टेडियम में आयोजित तीसरी सब जूनियर और कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुंगेर की आन्या ने कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वांडो की देखरेख में इंडिया ताइक्वांडो की ओर से आयोजित की गई थी। इसके लिए मुंगेर से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था।