चौरीचौरा: चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में दो बाल अपचारी
चौरीचौरा पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। बरामद बाइक की नंबर प्लेट बदली हुई थी।पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह की टीम ने धीरज यादव को दबोचा।