अशोक नगर: श्यामगढ़ गांव के पास बाइक फिसलने से 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के श्यामगढ़ गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वनयाई निवासी गजेंद्र पुत्र पलटू आदिवासी उम्र 26 वर्ष मंगलवार को रात 8:00 बजे अपने गांव से गुना जा रहा था इसी दौरान श्यामगढ़ के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।