बकानी: बकानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार और एयरगन के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले 2 युवकों को किया गिरफ्तार
बकानी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार और एयरगन के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार बकानी। बकानी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार और एयरगन के साथ वीडियो वायरल कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार छुरा बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है।