गोरखपुर: बाइक से युवक को मारी टक्कर, विरोध पर मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर से किया हमला, गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती
कैंट थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित प्लैटिनम MRI के पास सोमवार की रात एक युवक पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।तहरीर के आधार पर सुसंगत धराओ ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है