गाजीपुर में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 की 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इन नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में पुलिस की गश्त और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता पहले से ज्यादा तेज हो जाएगी।