125 साल पुराने शासकीय प्राथमिक शाला सोण्डरा की बदहाल व्यवस्था ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे हैं, स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, वॉशरूम गंदे हैं, फर्श टूटा है और कई जगह सीपेज की समस्या है।
स्कूल के आसपास बड़े औद्योगिक प्लांट होने के बावजूद CSR फंड आखिर स्कूल की व्यवस्था सुधारने में क्यों नहीं दिख रहा? क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई है।
#Sonadara #RaipurNews #ChhattisgarhNews #GovernmentSchool #SchoolNews Education CSRFund Dharseva Raipur News22Bharat CGNews