गढ़वा: गढ़वा में पेट्रोल पंपों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, कृत्रिम कमी पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Garhwa, Garhwa | May 4, 2026 गढ़वा शहर में ईंधन की कमी को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार को गढ़वा शहरी क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की तथा ग्राहकों व कर्मियों से फीडबैक भी लिया। जांच में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध पाया गया और