बांदा: रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
Banda, Banda | Nov 20, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास गुरुवार की तड़के सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। रेलवे के कर्मचारियों को पता चला तो गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। युवक का नाम अरजान है जो बांदा शहर के काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है।