कोलायत: कोलायत के मढ़ ग्राम पंचायत के फीडर को अलग करने की मांग, ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत मढ़ के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कोलायत के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर गांव का बिजली फीडर अलग करने, ट्रांसफार्मर लगाने तथा तीन नए पोल लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से मढ़ ग्राम पंचायत का फीडर डेह गांव के फीडर से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।