सहसवान: सहसवान में 65 वर्षीय महिला के कातिल के रूप में बेटे का दोस्त निकला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सहसवान नगर के मोहल्ला जहांगीराबाद के काशीराम कॉलोनी में विगत शनिवार को एक 65 वर्ष की महिला जावित्री की हत्या हुई थी, पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान पता चला की महिला का बेटा सौदान पुत्र गौकन्नी अलीगढ में नुमाइश में काम करने गया था और आरोपी कृष्णपाल उर्फ भोला पुत्र होरीलाल ग्राम ठिरिया ठुकरान थाना सीबीगंज बरेली का रहने बाला है।