सिमगा: सिमगा के जायसवाल फैमिली ढाबा के पास राजस्व और पुलिस प्रशासन का संयुक्त जांच अभियान, 11 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया
आज शुक्रवार को सिमगा के जयसवाल फैमिली ढाबा के पास राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया जिसमें अवैध रेत परिवहन करने वाले 11 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया पकड़े गए एक वाहन चालक द्वारा परिवहन पास प्रस्तुत किया गया जबकि 10 हाईवा वाहनों में से कोई भी परिवहन पास नहीं मिला सभी वाहनों को जप्त किया गया है सिमगा एसडीएम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की