अनूपपुर: जनमन योजना: सड़क में घोटाले का आरोप, पुरानी सड़क पर ही डाली नई परत
ग्राम पंचायत कदमटोला में जनमन योजना अंतर्गत बन रही सीसी सड़क को लेकर शिकायतकर्ता दिगम्बर शर्मा ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बस स्टैंड से पाठटोला तक पूर्व बनी पीसीसी सड़क के ऊपर ही हल्की परत डालकर घटिया निर्माण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।