नर्मदापुरम स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को करीब 12 बजे आगामी 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।