बरेली: दुर्गा नगर की रहने वाली एक महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने मुकदमा कराया दर्ज
बारदारी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक व्यक्ति के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले आए दिन महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे एवं इसी कड़ी में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की है।