पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं ग्रीन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत जुलाई माह के खाद्यान्न का वितरण पात्र लाभुकों के बीच किया गया।