स्वतंत्रता व स्वच्छता पर सबसे सुंदर चित्र बनाकर चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति ने मारी बाजी
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
नगर निगम ने हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की सहायता से स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
यमुनानगर। आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता को लेकर नगर निगम एवं हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप द्वारा तेजली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
नगर निगम के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार ने विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 की जानकारी देते हुए स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के डॉ. नरेंद्र सिंह साईं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. विभा गुप्ता ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। सोशल मीडिया इंचार्ज मुक्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने
ड्राइंग प्रतियोगिता में 11 वीं कक्षा की छात्रा स्वाति प्रथम, नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया द्वितीय व कक्षा आठ की छात्रा स्वास्तिका तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में ड्राइंग, स्लोगन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ड्राइंग अध्यापक नवनीत शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह साईं, मुक्ता एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।