रामपुर: शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jun 27, 2025 शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और कर्मचारियों के टर्नआउट की जांच की। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न सुविधाओं जैसे भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), पुलिस म्यूजियम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।