अशोक नगर: जिले के प्राइवेट स्कूलों के लिए अलर्ट,मान्यता और नवीनीकरण आवेदन की अंतिम तारीख 10 जुलाई
अशोकनगर में अशासकीय विद्यालयों की नवीन मान्यता और मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तय की गई है। जिला शिक्षा केंद्र ने सभी बीआरसीसी को तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अनुसार जिन स्कूलों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, उन्हें विलंब शुल्क के साथ 10 जुलाई तक अंतिम मौका दिया गया है।