राजगढ़ी: बड़कोट पुलिस ने स्मैक और अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बड़कोट पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान बडकोट शिव मंदिर के पास जसवंत उर्फ गोलू तथा सौरभ को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। वहीं पुलिस सुनाल्डी के पास सुभाष नाम के युवक 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।