बिंदकी: जोनिहा कस्बे में पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शातिर चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक बरामद
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने वाले अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन निवासी लहुरी सराय थाना जहानाबाद उम्र 25 वर्ष को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।