बक्सर: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा व परिसर की सफाई कर BJP कार्यकर्ताओं ने जलाया दीप
Buxar, Buxar | Apr 13, 2025 संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. स्वच्छता अभियान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया. वह स्वच्छता कार्यक्रम भाजपा के वरिया महिला नेत्री पूनम रविदास के नेतृत्व में चलाया गया. इस दौरान बाबा साहेब के प्रतिमा की सफाई के साथ ही परिसर की विधिवत्त सफाई की गई.