शिवपुरी नगर: बारौद: बदनामी के डर से 15 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाई, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
शिवपुरी जिले के इंदार थाना अंतर्गत ग्राम बारौद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने दबंगों की प्रताड़ना और लोक-लाज के भय से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें थाने से भगा रही है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे पीड़ित माता-पिता ने SP से गुहार लगाई है।