आगर: राजस्व महाभियान 2 के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशानुसार गांव सालरी में कैम्प लगाकर ई केवाईसी का कार्य पूर्ण किया।
आगर मालवा के राजस्व महाअभियान 2 अंतर्गत जिले के सभी कृषकों की समग्र से आधार ईकेवाईसी एवं खसरा आधार और समग्र लिंकिंग कार्य पूर्ण करने हेतु कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार गांव गांव कैंप लगाये जा रहे हैं। बुधवार को ग्राम ढोटी, सालरी, लक्ष्मी खेड़ा, चकबड़ा बीड आदि गांव में शिविर लगाकर किसानों की ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण किया गया।