आगर: राकेश कुमार कुम्भकार वन कर्मियों के जिला अध्यक्ष नियुक्त साथी कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर किया। स्वागत सम्मान
मध्यप्रदेश वन और वन्य प्राणी कर्मचारी संरक्षण संघ भोपाल ने आगर में पदस्थ वनरक्षक राकेश कुमार कुंभकार को मध्यप्रदेश वन और वन्य प्राणी कर्मचारी संरक्षण संघ जिला आगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर वन कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बुधवार को राकेश कुमार का पुष्पहार से स्वागत सम्मान किया।