आगर: हरियाली तीज पर उमड़ा भक्ति का सैलाब बाबा बैजनाथ महादेव का भांग से हुआ मनोहारी श्रंगार हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त।
आगर मालवा हरियाली तीज के चलते आगर मालवा जिले के विश्व प्रसिद्ध बैजनाथ महादेव मंदिर में महिलाओं सहित हजारों भक्तों ने पहुंचकर महादेव का पूजन और जलाभिषेक किया। यहां बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंची। यहां महादेव का दोपहर बाद भांग से बहुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों से यहां रोज हजारों भक्त पहुंच रहे हैं।