पहाड़ी: कामां में बिजली समस्या को लेकर वार्डवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कामां के वार्ड नंबर 10 के निवासियों ने बिजली समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी को बुधवार शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों का कहना है कि एक वर्ष पहले कोमल डीलर के पास 3 फेस का नया ट्रांसफार्मर रखा गया था,लेकिन अब तक चालू नहीं किया।वर्तमान में पुराने ट्रांसफार्मर से कनेक्शन होने के कारण लोड अधिक है।जिससे परेशानी हो रही है।जल्द ट्रांसफार्मर चालू करने की मांग की