रूड़की: पनियाला गांव के पास पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पनियाला गांव के पास से पाडली गुर्जर निवासी मोहम्मद बाशिद पुत्र जव्वाद नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 10.12 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि मोहम्मद बाशिद स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने मोहम्मद बाशिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।