घाघरा: घाघरा प्रखंड कार्यालय में पुनर्जीवित खेती और स्वदेशी बीज संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Nov 19, 2025 घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदान के मार्गदर्शन में घाघरा वूमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “पुनर्जीवित खेती एवं स्वदेशी बीज संरक्षण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप-विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।