कासगंज: मोहम्मदपुर गांव में 18 माह के बच्चे को गर्म दूध से झुलसने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोतवाली ढोलना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में एक 18 माह का बच्चा गर्म दूध से झुलस गया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार्तिक पुत्र कुमार पाल अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक गर्म दूध से भरा एक भगोना उसके ऊपर गिर गया। गर्म दूध के संपर्क में आने से बच्चा 40 प्रतिशत तक झुलस गया।