आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए शिवपुरी जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसपी ने आमजन से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।